Translate

बुधवार, 31 जनवरी 2024

MP में विधानसभा सत्र से पहले पुलिस महकमे में हो सकता बड़ा उलट-फेर।

(फ़ाइल फ़ोटो : मध्यप्रदेश विधानसभा)

//रूपेश जैन//

नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बड़ा फेर हो सकता है। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर, शहडोल, बालाघाट,नर्मदापुरम, उज्जैन,जबलपुर रेंज आईजी बदले जा सकते है। तो वही ग्वालियर रेंज के एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जाने के बाद खाली पड़ा ग्वालियर रेंज भी भरेगा।

प्रदेश में डीआईजी बनने बाले सभी एसपी भी बदले जा सकते हैं

इन जिलों के एस पी बदल सकते है:- खंडवा, छतरपुर, सिंगरौली,धार, ग्वालियर, जबलपुर,रतलाम, सीहोर, रीवा,मुरैना, शिवपुरी, शाजापुर,देवास, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, उज्जैन, नर्मदापुरम, रायसेन, मंदसौर, कटनी, झाबुआ, बैतूल, खरगोन, सतना, नीमच, मंडला, अशोकनगर सहित अन्य जिले भी हो सकते हैं प्रभावित।