नेटवर्क बैतूल। इंदौर हाईवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे कार चला रही महिला आरक्षक सीमा धुर्वे की मौत हो गई।
मृतक महिला आरक्षक पांढुर्ना जिले के बढ़ चिचोली में तैनात थी जो परीक्षा देने बैतूल आई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं। वहीँ हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन फरार है।