नेटवर्क शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से इंसानियत व मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोविडकाल में एक महिला के पति की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के बाद, लाचार बेवा की मजबूरी का फायदा उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने महिला से पहले नजदीकी बढ़ाई फिर उस महिला की अस्मत लूट कर उसके अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्त के साथ मिलकर सोशल साइट में वायरल कर दिया है।
जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना शहडोल में की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला की वर्ष 2012 में शादी हुई थी। लेकिन कोरोना महामारी में उसके पति की मौत हो गई। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दरअसल कोरोना में पति की तबियत खराब होने पर महिला उमरिया जिले में अपने बुआ के घर रहकर जिला अस्पताल में इलाज करा रही थी। तभी इस दौरान अस्पताल के आईसीयू वार्ड में काम करने वाले रोशन शाहू से उसकी मुलाकात हुई और यह मुलाकात दोस्ती में तब्दील ही गई। इस दौरान महिला के पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी अजय साहू ने महिला से करीबी बढ़ाई और फिर उसे शादी का झांसा देकर होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाता रहा। इसके बाद अजय ने अपने दोस्त रोशन के साथ मिलकर सोशल साइट में उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाने में इसकी शिकायत की। महिला पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 376,376(2)(एन)67(ए)आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। वहीं इस पूरे मामले में महिला थाना डीएसपी अंकिता सुल्य का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।