Translate

सोमवार, 22 जनवरी 2024

VIDEO:- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर-एसपी को लगाई मंच से लगाई फटकार...बोले यहीं खड़े रहो कलेक्टर!!



(फ़ाइल फोटो: गूगल साभार)

//अजय भंवर//

नेटवर्क गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुस्से का सामना स्थानीय कलेक्टर और एसपी को करना पड़ा। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से ही कलेक्टर और एसपी जमकर फटकार लगाई।

जानकारी के अनुसार जब सिंधिया भाषण दे रहे थे तब गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैश और एसपी संजीव कुमार सिंहा मंच के नीचे खड़े थे, तब सिंधिया ने कहा कि- कलेक्टर कहा हैं एसपी कहां है बुलाओ मंच पर, यहीं खड़े रहो। 

सिंधिया को कलेक्टर और एसपी पर गुस्सा आने का कारण बताया जाता है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कई जिलों में प्रशासनिक अमला बीजेपी से दूरियां बनाए हुए है। इस बात से सिंधिया नाराज नजर आए। कहा कि- यह गाड़ी प्रचार की नहीं है पीएम का संकल्प है इसे जन जन तक पहुंचना है।