Translate

शनिवार, 27 जनवरी 2024

VIDEO:- गोपाल भार्गव का ये वीडियो आपको चौंका देगा!!....झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी ये माया।

नेटवर्क सागर। एमपी के सबसे वरिष्ठ बीजेपी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री का गोपाल भार्गव नया अंदाज सामने आया है। भार्गव कथावाचक की वेशभूषा में नजर आए। कथा मंच से उन्होंने ‘बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे, झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी है ये माया…’ भजन भी गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार सागर जिले की रहली विधानसभा के ग्राम पटेरिया धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। जिसमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कथावाचक की वेशभूषा में राम नाम का जप करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भजन भी सुनाया है। गोपाल भार्गव ने कहा कि राम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है और वो बचपन में एक गीत गाते थे, इसके बाद उन्होंने भजन सुनाया… बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे, झूठी दुनिया, झूठे बंधन, झूठी है ये माया। पूर्व मंत्री ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में 18 साल तक कैबिनेट मंत्री रहे। 2018 में कांग्रेस की जब सरकार बनी तब उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था। दोबारा जब भाजपा की सत्ता वापसी हुई तो उन्हें फिर मंत्री बनाया गया।