चुनाव की तैयारियों के लिए क्लस्टर प्रभारी मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार 21 फरवरी को जबलपुर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा बुधवार से जबलपुर क्लस्टर की चारों सीटों पर मंथन किया। जबलपुर क्लस्टर में पार्टी ने जबलपुर के अलावा मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट को रखा है। इन सीटों में चुनाव की तैयारियों के लिए क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का जबलपुर में दो बड़ी बैठक ली। बैठकों में विजयवर्गीय ने दिल्ली अधिवेशन में तय रोडमैप के आरधार पर जीत के मंत्र दिए।
//सुनील केवट//
नेटवर्क जबलपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि टीएमसी की सरकार में महिलाओं का हो रहा शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की योजनाओं के पात्र है, लेकिन टीएमसी के कारण पात्रों को अनाज और पट्टों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अभी फ्रस्ट्रेशन पर चल रहे हैं। उन्हें मालूम है कि हमारा समय अभी अच्छा नहीं चल रहा है। इसलिए फिलहाल अभी वे दया के पात्र है।
कमलनाथ से हो गई चूक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलो को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी में ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ अपने मैनेजमेंट को लेकर सफल रहे हैं। लेकिन इस बार उनसे चूक हो गई।
एक-एक सीट पर नजर
अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा एक-एक सीट पर न सिर्फ जीतने बल्कि पिछली बार सीटों पर जीत हासिल करना है। की लीड बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी गारंटी हमें चुनाव जिता देगी। लेकिन, इसमें हमारा क्या योगदान हो, इस पर हम सभी को सोचना है। उन्होंने कहा कि महाकोशल इसलिए भी हमारे लिए खास होना चाहिए, क्योंकि इसी अंचल की एक सीट से हम पर हार का ठप्पा लगा है। हम सब जगह जीते, पर महाकोशल की एक सीट पर हार गए।