//रत्नेश रागी, अनिल बड़कुल//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार दोपहर हीरापुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बन्ना के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी हीरापुर तिराहे एकता ढाबा पर एकत्रित हुए जहां कांग्रेस से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गगन यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया !
इस अवसर पर ब्लॉक से पधारे तमाम कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का सम्मान किया | इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गगन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन मजबूती से खड़ा होगा और बक्सवाहा क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे जिला में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी |
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय दुबे जी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील बन्ना जी,वरिष्ठ कोंग्रेसी टीकाराम बिल्थरे जी, अशोक जैन जी बम्होरी, जमना यादव जी धरमपुरा, नंदू यादव जी,ध्रुव कटारे जी देवपुर, नन्नेलाल यादव जी सरपंच,अम्बिका पाटकर जी,मुकेश चौबे जी, भीम लोधी जी, सौरभ पाठक जी, मनोज प्रजापति, महेन्द्र जैन जी,किशन प्रजापति, राजेश तिवारी जी,सुरेन्द्र प्रजापति जी,लक्मण लोधी जी, विनोद तिवारी जी, देवी रेकवार जी, शीतल यादव जी, हरगोविंद गन्धर्व जी,यूथ कोंग्रेस प्रियंक जैन जी, अनिल जैन जी पत्रकार, प्रतीक जैन जी, प्रमोद दुबे जी,नकुल तिवारी जी, सुरेश दुबे जी, कन्हैया पटेल सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।