//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। 01 सितंबर 2022 से 15 सितंबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत प्राचार्य बीएल प्रजापति के निर्देशन में प्रथम दिवस स्वच्छता शपथ दिवस पर स्वच्छता बनाए रखने की शपथ उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेश कुमार सेन ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दिलाई तथा द्वितीय दिवस स्वच्छता जागरूकता दिवस पर प्राचार्य द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल, पेय जल, जलसंधारण, स्वच्छता रखरखाव, कैच द रेन कैंपियन अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी देकर विद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, व्ही के जैन उच्च माध्यमिक शिक्षक, महेंद्र कुमार प्रजापति, मोती लाल अहिरवार, मनोज जैन, कु चंदा कुशवाह, हेमलता सोनी, सुलोचना जैन, अस्फान अली, कु पिंकी विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार साहू, पवन कुमार असाटी, नंदकिशोर अहिरवार, राकेश कुमार सोनी, राजेंद्र कुमार अहिरवार, हरचंदी अहिरवार, विपुल गुप्ता, कु अदिति नामदेव, जानकी प्रसाद पुष्पक, अनीता कुजुर एवं भागवती प्रजापति एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।