Translate

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

लोकायुक्त की टीम ने 09 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ भ्रष्ट पटवारी को पकड़ा... कुल 40 हजार में हुई थी डील सेट।

 

नेटवर्क नर्मदापुरम। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी देवेंद्र सहारिया को 09 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। भोपाल की 07 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है। पटवारी नर्मदापुरम नगर तहसील कार्यालय में पदस्थ है।

फरियादी अमृत लाल यादव ने पटवारी के खिलाफ 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। दुकान से कब्जा हटाने के नाम पर 40 हजार रुपये में बात हुई थी। पीड़ित शख्स 31 हजार रुपये पहले ही दे चुका था। 9000 की रिश्वत लेते रसूलिया स्थित घर में पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।