//रूपेश जैन//
नेटवर्क इंदौर। वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ है। सर्वसम्मति से आयोजित हुए इस निर्वाचन में पालीवाल समाज 44 श्रेणी की प्रोफे. वन्दना जोशी को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। उल्लेखनीय है कि वुमंस प्रेस क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय ने प्रोफेसर जोशी को अपनी कार्यकारणी में शामिल करते हुए पदभार सौंपा है।
गत दिवस अभिनव कला समाज भवन में आयोजित साधारण सभा में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया, इस दौरान वुमंस प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश की महिला पत्रकारों के हक, हैसियत, और हिफाजत के लिए स्वायत्तशासी संस्था के रूप में कार्य करेगी। तथा अब वुमंस प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह मार्च माह में आयोजित किया जायेगा।
एक नजर जोशी के जीवन पर
प्रोफेसर वन्दना जोशी स्व. बसन्त कुमार जोशी एवं कंचन जोशी (जावद) की पुत्री है। जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी लंबे वक्त तक सेवाएं प्रदान की हैं।
कार्यकरणी में सम्मिलित होने पर प्रोफे. जोशी को पालीवाल ब्राह्मण समाज, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल वाणी, संस्था ब्राह्मण परिवार, लक्ष्मीनारायण मण्डल सहित उनके अन्य इष्टजनों ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना व्यक्त की है।