नेटवर्क ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने दबिश देकर पांच कैफे में रेड की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि इन जगहों पर कैफे की आड़ में अवैध काम किया जा रहा था। सभी कैफे स्कूल व कॉलेज के सामने संचालित हो रहे थे। शैक्षणिक संस्थान होने की वजह से यहां पर बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां भी आते थे लेकिन अवैध कृत्यों की वजह से उन्हें जाना पड़ता था। इस मामले में पुलिस को शिकायत मिलने पर फ़ौरन छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कैफे में बने केबिन में कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्वालियर ASP ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुलिस को शहर में कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिली थी। इसी आधार पर मुरार इलाके में कैफे पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मुरार में गर्ल्स स्कूल और गर्ल्स कॉलेज के सामने संचालित पांच कैफे पर छापा मारा है। कैफे के अंदर केबिन बने थे। जब इन केबिनों में जांच की तो आपत्तिजनक सामग्री मिली। जिस पर पुलिस ने कैफे के अंदर की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। साथ ही तहसीलदार को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का पंचनामा बनवाया है।