Translate

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

पति ने पत्नी को मार डाला..... चरित्र शंका में धारदार हथियार से किया वार....फ़िलहाल आरोपी फरार।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH

नेटवर्क ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंतर्गत पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताया जाता है कि शख्स ने घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति मौके से फरार हो गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी पति, पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी पति नगर निगम के पीएचई में आउटसोर्स ड्राइवर है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के अनुसार मृतका की शादी 14 साल पहले 2010 में बलवीर के साथ हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों से फोन पर कही ये बात

मृतिका के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी ने पति से झगड़े की बात उन्हें बताई थी। और अब उनको सूचना मिली की उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है। उन्होंने अपने दामाद को फोन लगाया। आरोपी ने फोन पर कहा कि उसने उनकी बेटी को मार दिया है। बता दें कि आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार है।