Translate

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

भाजपा नेता ने जेल में तोड़ा दम!!....कब्ज और पेट दर्द की समस्या पर अस्पताल में भर्ती कराया...लेकिन चली गई जान।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH

(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

नेटवर्क खरगोन। एमपी के खरगोन जिला अंतर्गत बड़वाह काटकूट फाटे स्थित उपजेल के विचाराधीन बंदी व सनावद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष 74 वर्षीय सरदार पिता बाबूसिंह सोलंकी निवासी वैष्णव कालोनी की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है की बंदी कब्ज पेट दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ था। जिसे ठीक होने पर फिर जेल ले जाया गया था। कुछ घंटो बाद जेल में तबियत फिर बिगड़ी तो सिविल अस्पताल ले गए जहाँ उपचार के दौरान मौत हो गई। 

जेल के विचाराधीन कैदी की मौत होने पर न्यायाधीश की मौजूदगी में शव का पीएम होगा। घटना की जानकारी लगने पर सरदार के परिचित, रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार सरदार सिंह सोलंकी बीजेपी के कद्दावर नेता थे। वे भाजपा के पहली पंक्ति के नेता वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद, नपा उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

वहीं इस मामले पर जेलर युवराज सिंह मुवेल ने बताया की थाना सनावद के आरसीटी क्रमांक 23/24 धारा 420,34 आईपीसी के तहत 13 फरवरी को सनावद न्यायालय के आदेश पर जेल लाया गया था। जेल प्रवेश के समय एक पैर में रॉड थी। एक घुटने से चलने में समस्या थी। जेलर में बंदी की नियमित जांच भी हो रही थी।