Translate

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

ब्रांच मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH

सेंट्रल बैंक में पदस्थ सीनियर ब्रांच मैनेजर की पत्नी ने 22 - 23 फरवरी की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

//सुनील केवट//

नेटवर्क जबलपुर। आज शुक्रवार को सुबह के वक्त जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने चाबी बनाने वाले को बुलाकर अंदर प्रवेश किया तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना डायल-100 को दी गई।

 इस मामले में परिजन संजय नामदेव ने बताया कि मृतक महिला का नाम शिवानी नामदेव पति विवेक नामदेव निवासी मथुरा विहार कॉलोनी थाना विजयनगर है। संजय नामदेव ने बताया कि जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वह घर पहुंचे। जहां पर मृतका के परिजनों ने बताया कि देर रात लगभग 12:30 तक सब जागते रहे। आज उनके बच्चों का पेपर था, जिसके चलते मृतका शिवानी नामदेव ने देर रात तक बच्चों को पढ़ाया।

इसके बाद सब सोने चले गए। परिजनों के मुताबिक आधी रात के वक्त शिवानी नामदेव उठकर दूसरे कमरे में चली गई। और वहां जाकर अंदर से कैमरा बंद करते हुए फांसी के फंदे पर लटकते हुए आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस को सबके पास किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

घटना के संबंध में विजयनगर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मामले की जानकारी मृतका के संजय नामदेव द्वारा फोन पर दी गई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।