Translate

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

युवती को शादी का झांसा देकर बनाये संबंध...गर्भवती होने पर ऐसा कहा!!....नाबालिग आशिक पर मामला दर्ज।

(प्रतीकात्मक तस्वीर: साभार गूगल)

नेटवर्क शहडोल। एमपी के शहडोल से प्यार में धोखा देने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती जब प्रेग्नेंट हो गई। और प्रेमी से शादी के लिए कहा तो युवक टालमटोल करने लगा, युवती के शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दी, जिस पर प्रेमिका ने थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।  

यह है पूरा मामला

 कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मई 2023 मे वह अपनी बुआ के घर शादी में आई थी, शादी मे गांव के रहने वाले नाबालिग से उसकी पहचान हुई। उसके बाद नाबालिग प्रेमी ने उसे फोन कर पहले प्रपोज किया फिर शादी करने की बात कहने लगा। इस दौरान दोनो के बीच बातचीत होती रही,पिछले वर्ष 2023 मे जून महीने के पहले सप्ताह मे प्रेमी उसके घर आया और जबरदस्ती कर गलत काम करने लगा,  गलत काम करने से मना किया तो कहने लगा हम शादी करेंगे तो ये सब चलता है। 

इसके बाद युवती को सितम्बर महीने में पता चला की वह प्रगनेन्ट हो गई है। प्रेमी से बोली की अब वह प्रगनेन्ट हो गई शादी कर लो तो वह मना करते हुए धमकी देने लगा यह कहते हुए की शादी नहीं करेगा और अगर थाने में रिपोर्ट करी तो  इसे और उसके पेट के पल रहे बच्चे को जान से खत्म कर देगा। 

प्यार में धोखा खाई युवती पूरी घटना क्रम परिजनों को बताई और डरी सहमी पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धोखा देकर दुरचार करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

इनका कहना है कि...

एक युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि आरोपी नाबालिग है उसकी तलाश की जा रही है।

राघवेन्द्र तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी शहडोल