//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। एमपी में बीजेपी की ज्वाइनिंग का अभियान जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
योगेंद्र सिंह बंटी बना ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। योगेंद्र सिंह बंटी बना बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बता दें कि बंटी बना शाजापुर के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है।
योगेन्द्र सिंह जादौन बंटी बना के साथ आगर नगरपालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चंदरसिंह मेवाड़ा,
शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री विजेन्द्र पाटीदार सहित जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी पार्षद, सरपंच, पूर्व सरपंच बीजेपी में शामिल हो गए हैं।