Translate

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

दोस्ती के रिश्ते में कत्ल की सच्ची कहानी....दोस्त ने ही दोस्त की ऐसी हत्या....जानकर हैरान रह जायेंगे आप!!

 

नेटवर्क रीवा।  एमपी के रीवा से हैरान कर देने का मामला सामने आया। जहां पर एक व्यक्ति ने सिर्फ़ कुछ रुपयों के लिए अपने हो दोस्त को कुछ साथियों के साथ मिल कर पत्थर से पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी इतने में ही नहीं रुका उसने शव को घसीट कर नदी में भी फेक दिया। वहीं घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले कर हत्या का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र स्थित छोटी पुल के नीचे बिहर नदी में बीते दिनों युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। जानकारी लगते ही पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम घटना स्थल पहुंची और घटना की जांच शुरू की थी। शव देखकर ऐसा प्रतीत होता था की पत्थर पटक कर बेरहमी से युवक की हत्या की, और शव को घसीट कर नदी में फेंक दिया गया है।

वहीं पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और घटना की जांच शूरु कर दी थी। पुलिस टीम ने तफ्दीश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का ही दोस्त था। जिसने पैसे के लेनदेन के चलते पहले अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।