(फ़ाइल फोटो: साभार गूगल)
//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज के समाधिमरण होने पर मध्यप्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक व्यक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि... विश्ववंदनीय संत आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के समाधिस्थ होने से सर्वत्र शोक व्याप्त है।
आज मध्यप्रदेश में सरकार के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं, साथ ही आधे दिन का राजकीय शोक रहेगा।
श्रद्धेय संत की अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप उपस्थित रहेंगे।
नहीं रहे वर्तमान के वर्धमान!!...जैनाचार्य विद्यासागर का समाधिमरण.....03 दिन अन्न-जल त्याग के बाद छोड़ा शरीर।
