हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH
नेटवर्क टीकमगढ़। एमपी के टीकमगढ़ जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है। जहां पर शौहर ने दूसरी शादी कर अपनी पहली बेगम को तलाक दे दिया है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला की 19 दिसंबर 2017 को शादी हुई थी। 3 साल बाद महिला का उसके शौहर से विवाद हो गया, इसके बाद से वह अपने माता पिता के साथ मायके में रहने लगी। महिला का 5 साल का बेटा भी है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के लककड खाने मुहल्ले का है, जहां की रहने वाली महिला ने बताया की 19 दिसम्बर 2017 को उसकी शादी पलेरा निवासी शेख रशीद के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे, जहां महिला की शिकायत पर पलेरा थाना पुलिस ने 19 फरवरी 2021 को ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498, 34 के तहत मामला दर्ज किया और यह प्रकरण अभी न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच 24 जून 2023 को पति शेख रशीद ने छतरपुर जिले के बिजावर में एक लड़की से दूसरी शादी कर ली।
इधर जब इस बात का पता चला तो महिला कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा पहुंची। जहां उसका पति आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता है और महिला ने जैसे ही अपने पति से कहा की मेरे रहते आपने दूसरी शादी कैसे की, तो पति ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही महिला से तीन बार तलाक कहते हुए कहा की आज से तुम मेरी जिंदगी में नहीं हो। इसके बाद आज महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।