//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अब तक कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं है। वहीं पूर्व सीएम के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को गलत बताया है। उन्होंने मीडिया को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों से बचे। कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि वे बीजेपी में नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कमलनाथ से कल रात और आज सुबह भी मेरी उनसे बात हुई है। प्रदेश के एक मात्र राज्यसभा के लिए उन्होंने ही अनुसंशा की थी।
पीसीसी चीफ ने कहा कि संजय गांधी और कमल नाथ की कैमस्ट्री को सब ने देखा है। कमल नाथ जब चुनाव लड़े तब इंदिरा गांधी ने उन्हें तीसरे बेटे के रूप में मिलाया। मुझे याद है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी तब भी कांग्रेस कार्यकर्ता कमलनाथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था।
उन्होंने कहा कि कोई सपने में सोच सकता है कि इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है। विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया कोई भी नहीं सोच सकता कि वो कांग्रेस छोड़ सकते है। जीतू पटवारी ने कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों को अफवाह बताया है।