Translate

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

10 हजार लेते इंजीनियर गिरफ्तार!!....सागर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट इंजीनियर को रंगे हाथ दबोचा।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क पन्ना। सागर लोकायुक्त की टीम ने मध्यप्रदेश के पन्ना में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार की घूस लेते बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रिश्वतखोर इंजीनियर ने आवेदक इमरान अली से वाहन के बिल के भुगतान के एवज में 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। सागर लोकायुक्त की टीम ने यह छापेमार कार्रवाई की है।

बिलों के भुगतान के लिए मांगी घूस

ऐसी जानकारी मिली है कि आवेदक इमरान अली से सहायक अभियंता रत्नेश कुमार वर्मा ने वाहन के बिलों के भुगतान के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत इमरान ने लोकायुक्त सागर में की। शिकायत के बाद आज लोकायुक्त टीम ने मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यालय सागर में ट्रैप लगाया। और सहायक अभियंता को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।