Translate

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

ललिता यादव ने दिया बड़ा बयान!!....बोली BJP के पास हर मर्ज की दवा है

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क भोपाल/छतरपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक के बाद एक कई बड़े कांग्रेस नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो आए दिन, कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत कई बड़े चेहरे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इसका भारतीय जनता पार्टी को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा? प्रदेश में चल रहे इस दल- बदल पर बीजेपी नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। पूर्व मंत्री व वर्तमान में छतरपुर से विधायक ललिता यादव का हाल ही में बड़ा बयान सामने आया है। उनसे जब सवाल किया गया कि कांग्रेसियों के बीजेपी में आने से साइड इफेक्ट तो नहीं होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर मर्ज की दवा है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की बैठक में शामिल होने पहुंची पूर्व मंत्री से जब मीडिया ने बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसियों के एडजस्टमेंट को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा- हम उन्हें एडजस्ट नहीं करेंगे, उन्हें होना पड़ेगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेसियों के भाजपा में आने से पार्टी को कोई साइड इफेक्ट होगा? तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर मर्ज की दवा है। ऐसा कुछ नहीं होगा।