//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। मध्य प्रदेश के सागर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदार अरुणोदय चौबे ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह निर्णय जाहिर किया और कहा कि पार्टी उनके नाम पर विचार न करे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों पर अभी तक प्रत्याशियों के नाम सामने नहीं आए हैं जबकि बीजेपी ने 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अरुणोदय चौबे ने लिखा कि आदरणीय साथियो...सागर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से व्यक्तिगत कारणों की वजह से, अपना नाम वापस ले रहा हूँ। इस विषय में पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कमल नाथ जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी को अवगत करा दिया है कि मेरे नाम पर विचार न किया जाये। सागर लोकसभा जनता की सेवा एवं क्षेत्र की तरक्की करने में मेरी सहभागिता सदैव रहेगी, यही मेरा संकल्प है।
