Translate

बुधवार, 27 मार्च 2024

132 साल का छात्र!!...MP की इस यूनिवर्सिटी का गजब कारनामा....पढ़िए पूरी खबर।


हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//रितिक राज शाह//

नेटवर्क इंदौर। उम्र का वह पड़ाव जहां हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं, ऐसे में शतायु उम्र का एक विद्यार्थी मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह सच है। 

जानकारी के अनुसार तक्षशिला स्थित विवि के आईएमएस कॉलेज से एमबीए कर रहे 23 वर्षीय युवक संगम सोलंकी की उम्र परीक्षा फॉर्म में 123 साल कर दी गई है, जिसके चलते उसकी स्कॉलरशिप रुक गई है, जिसका असर उसकी पढ़ाई पर पड़ेगा।

एएससी के छात्र संगम ने बताया कि उसके परिजन सब्जी का व्यवसाय करते हैं। उसकी एमबीए फर्स्ट ईयर की फीस 85 हजार रुपए है। लगभग 88 हजार रुपए स्कॉलरशिप में हैं, लेकिन फॉर्म में जन्म तारीख गलत भरने के कारण राशि नहीं मिल पा रही है।

31 दिसंबर 1899 दर्ज तिथि

संगम ने बताया कि एमपी ऑनलाइन में परीक्षा पूर्व फॉर्म भरते समय जन्म तिथि 9 सितंबर 2000 भरी थी, लेकिन बाद में बाद में जब फॉर्म देखा तो उसमें तारीख 31 दिसंबर 1899 लिखी हुई है, जिसे देखकर मैं हैरान रह गया। इस संबंध में विभाग प्रमुख के पास भी गया तो उन्होंने स्कॉलरशिप अधिकारी के पास भेज दिया। वहां से कलेक्टर कार्यालय भेज दिया । उन्होंने भोपाल जाने को कहा है। सभी को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले माह परीक्षा फॉर्म भरना है, जिसकी फीस 40 हजार रुपए है। सौ बरस की उम्र में कोई कॉलेज कैसे जा सकता है। डीएवीवी का रिकॉर्ड बता रहा है छात्र की उम्र 101 बरस है।

कई बच्चे स्कॉलरशिप के लिए हो रहे परेशान

तकरीबन 50 ऐसे बच्चों की कागजों में कमी बता स्कॉलरशिप रोक दी गई है, जिससे उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। एचओडी संगीता जैन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। विद्यार्थी इधर- उधर भटक रहे। कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में प्रो. संगीता जैन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन नहीं उठाया।