Translate

बुधवार, 27 मार्च 2024

बेटे की चाहत में लूट गई अबरू!!...आरोपी ने महिला के साथ बनाये शारीरिक संबंध.... फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख रुपए।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//रितिक राज शाह//

नेटवर्क इंदौर। बेटे की चाहत में महिला के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपए भी ऐंठ लिए है, जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पूरा मध्यप्रदेश के इंदौर अंतर्गत विजयनगर थाना क्षेत्र का है। 

मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की कुछ दिन पहले रिक्शा चालक से पहचान हुई थी। महिला ने उसे बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। पति और ससुराल पक्ष के लोग बेटे की चाह में उसे प्रताड़ित करते हैं।

यह सुन उसने कहा कि तुम्हें बेटा चाहिए तो मेरे साथ संबंध बनाने होंगे। महिला ने इनकार कर दिया। एक दिन महिला उसे काली माता मंदिर के पास मिली। रिक्शा चालक उसे होटल में ले गया, वहां नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया व वीडियो बना लिया।

 इसके बाद आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाते हुए नकदी और जेवर लेता रहा।