Translate

सोमवार, 11 मार्च 2024

23 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी!!...खेत से घर पहुँचा पति देखकर हुआ हैरान।

(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। एमपी के सागर जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतिका का पति खेत में काम करने गया था। जब वह घर लौटा तो पत्नी की लाश पंखे से लटकी देखकर पति के हैरान रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पूरा मामला सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के रंजवास गांव का है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 11 महीने पहले सागर जिलान्तर्गत रजबांस के रहने वाले रोहित काछी का विवाह 23 वर्षीय लक्ष्मी काछी के साथ हुआ था। गत शनिवार की रात को वह खाना खा कर खेत में चला गया। घर वापस आने पर उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने जाली से अंदर झांककर अंदर देखा तो पत्नी की लाश पंखे से लटक रही थी। युवक ने परिजनों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर गया लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी।  

वहीं इस पर मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय से उनके बीच पारिवारिक अनबन चल रही थी। मृतिका के माता-पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर  रहे थे जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है। 

वहीं इस मामले पर अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है। नवविवाहिता ने किस कारण से मौत को गले लगाया, क्या कारण थे ? सारे बिंदु पर बारीकी से से जांच की जा रही हैं।