Translate

सोमवार, 4 मार्च 2024

25 हजार की रिश्वत लेते धरे गये उपयंत्री साहब!!....जनपद पंचायत में मचा हड़कंप।

नेटवर्क दमोह। जिले की जनपद पंचायत बटियागढ़ में लोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सहायक यंत्री सीताराम कोरी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बटियागढ़ में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही का हिस्सा बनते हुए, सहायक यंत्री सीताराम कोरी को 25000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर के द्वारा नाली निर्माण के एवज में घूस की मांग की गई थी।