//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गुजरात से आए कलाकारों के साथ अफ्रीकन शैली में राधे राधे गीत की धुन पर नृत्य किया है।
इसमें उन्होंने मंच पर कलाकारों के साथ उत्साहजनक और जोशीले अंदाज में थिरका है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की ध्यान खींच रहा है।