नेटवर्क सिंगरौली। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की पार्षद नीलू कुमारी विश्वकर्मा तथा उनकी सास तथा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कांति देवी विश्वकर्मा, अल्का त्रिपाठी , बसपा नेता श्याम लाल शाह, समेत कइयों ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय तथा जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। तथा कहा है कि जो भी राष्ट्रीय हित के बारे में विचार रखते हैं, वो भाजपा को ही चुनते हैं।
आप सब के भारतीय जनता पार्टी में आने से आगामी लोकसभा चुनावों में हमारा हांथ और भी मजबूत हुआ है तथा हम विधानसभा की तरह ही लोकसभा में भी प्रचंड विजय प्राप्त करेंगे।