हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇
//कृष्णकान्त दुबे//
नेटवर्क छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए खाली छोड़ी थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में डॉ. मनोज यादव को उतारा है। डॉ यादव समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रमुख महासचिव है।
गौरतलब है कि खजुराहो लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है, जो सिटिंग सांसद भी हैं।
