हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सहेली की मौत से एक युवती को इतना दुःख हुआ कि उसने जहर खा लिया। जहर खाकर वह घर पहुंची। घबराहट होने पर परिजन नजदीकी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवनपुरी कॉलोनी का है। वहीं मृतका का नाम शिवानी पिता दीपक यादव है।
परिजन ने बताया कि शिवानी केटरिंग स्टॉफ का काम करती थी। बुधवार को जहर खाने के बाद रिश्तेदार चंदन के घर पहुंची। चंदन से कहा कि मां के पास ले चलो, मुझे घबराहट हो रही है। घर जाकर वह मां की गोद में लेट गई। इसी दौरान उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
पुलिस की मानें तो शिवानी की नाबालिग सहेली विज्ञान नगर में रहती थी। कुछ दिन पूर्व सहेली ने खुदकुशी कर ली थी। सहेली के मरने से शिवानी तनाव में थी। शिवानी ने कुछ समय पहले लव मैरिज कर ली थी। उसने पति को छोड़ दिया। इसके बाद खुद काम करने लगी। परिवार के लोगों के मुताबिक वह घर पर कम आती-जाती थी। उसके परिवार में बहन और भाई है। पिता काफी समय से परिवार से अलग रहते हैं।