हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। खुद को मंत्रालय का निज सचिव बताकर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को मध्यप्रदेश के उज्जैन क्राइम ब्रांच ने इंदौर आकर हिरासत में लिया है।
लोगों को रिझाने के लिए यह महंगी कारों में घूमता और बड़े होटलों में ठहरता था। सूत्रों के अनुसार आरोपी लसूड़िया इलाके में ब्लू मून होटल में ठहरा था। इसने इंदौर को ठगी का गढ़ बना रखा था। मूल रूप से ये सुसनेर का रहने वाला है। आरोपी ने उज्जैन में दो लोगों को सूचना प्रसारण मंत्रालय के निज सचिव का रिश्तेदार बताकर लाखों की धोखाधड़ी की थी। इस होटल में भी यह खुद को मंत्रालय से जुड़ा होना बताकर लोगों से मिलता था। उज्जैन क्राइम ब्रांच इसे हिरासत में लेकर उज्जैन ले गई। अधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया कि नामजद केस दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।