Translate

मंगलवार, 5 मार्च 2024

पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया!!.....पत्नी बोली काम किया करो...इतनी सी बात पर गुस्साये पति ने उठाया हाथ...मामला दर्ज।

//रितिक राज शाह//

नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर अंतर्गत द्वारकापुरी इलाके में एक पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि उसने पति को कामधंधा करने को बोल दिया था। पत्नी की आंख में मिर्च डालकर उसे बुरी तरह पीटा। फिर चाकू से गला रेंतने की कोशिश की। लोगों ने महिला को बचाया।

पुलिस ने ममता राठौर (35) की शिकायत पर पति भागीरथ के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज किया है। ममता ने बताया कि वह सिलाई करती है। पति लंबे समय से कोई काम धंधा नहीं कर रहा है। मैंने उसे काम करने को कहा ताकि दो पैसे घर में आएं। इस पर इतना गुस्सा हो गया कि पीटते हुए मुझे घर से बाहर खींच लाया। बाल पकड़कर घसीटा और चाकू से गला काटने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने मुझे बचाया।