(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)
नेटवर्क सीहोर। एमपी के सीहोर से बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर स्थित कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान लखनऊ निवासी 75 वर्षीय रामगोपाल वर्मा के रूप में हुई हैं, जो सीहोर के कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में आए थे, जहां पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
बताया गया कि बुजुर्ग श्रद्धालु के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
