Translate

गुरुवार, 7 मार्च 2024

MP में युवती से दुष्कर्म!!.... शादी का झांसा देकर युवक ने बनाये शारीरिक संबंध।

(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

नेटवर्क ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंतर्गत पड़ाव थाना पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करते हुए संज्ञान में लिया है।

जानकारी देते हुए सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि 28 वर्षीय युवती की कोचिंग के दौरान वर्ष 2016 में विपिन बाथम निवासी राजामण्डी से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई और विपिन ने युवती से प्यार का इजहार करते हुये शादी करने की बात कही।

जिसके बाद युवती भी युवक के झांसे में आ गई। युवक उसे लेकर होटल सफारी पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। अब जब छात्रा ने विपिन से शादी की बात कही, तो वह अपने किये हुए वादे से मुकर गया और शादी करने से इनकार कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज, तलाश में जुटी

अपने ही दोस्त के द्वारा शोषण का शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

वहीं पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।