काम स्वीकृत एवं भूमि पूजन होने के बाद भी कई महीनों से क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चालू न होने से परेशान नगर निगम जबलपुर के एक पार्षद ने निगम कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की धमकी दें डाली।
//सुनील केवट//
नेटवर्क जबलपुर। इस संबंध में संजय गांधी वार्ड के पार्षद मोहम्मद कलीम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले उनके वार्ड में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के तहत लगभग पौने दो करोड़ की सड़क निर्माण का काम स्वीकृत हुआ। पार्षद के मुताबिक काम स्वीकृत होने के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा काम की शुरुआत से पहले सड़क निर्माण के लिए पूजन भी किया गया। परंतु इसके बाद भी आज दिनांक तक कई महीनें बीत गए क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चालू नहीं हुआ।
रोज मिल रहे कोरे आश्वासन
पार्षद के मोहम्मद कलीम मुताबिक वार्ड में सड़क निर्माण चालू करने वे कई दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। कभी महापौर से मुलाकात करते हैं तो कभी निगम आयुक्त से। दोनों के द्वारा यह आश्वासन दिया जा रहा है कि आज-कल में क्षेत्र में काम चालू हो जाएगा। इस बारे में उन्होंने कई बार संबंधित ठेकेदार से भी पूछा की काम चालू करने कोई आर्डर मिला क्या। जिस पर उसका भी कहना है कि ऊपर से उसके पास कोई भी आदेश अब तक नहीं आया है।
सोमवार तक का दिया अल्टीमेटम
पार्षद मोहम्मद कलीम ने बताया कि चंद दिनों बाद रमजान का पर्व चालू होने वाला है। क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ की स्थिति बन गई है। यहां तक की मस्जिद के सामने भी कीचड़ जमा हुआ है। क्षेत्रीय लोग सड़क निर्माण के संबंध में अब उनसे बार-बार सवाल कर रहे हैं, जिनका जवाब दें पाना उन्हें मुश्किल हो रहा है। सड़क निर्माण के संबंध में आज शुक्रवार 8 मार्च को एक बार फिर भी निगमा युक्त से मिलने पहुंचे, परंतु वह ऑफिस में नहीं मिली। जिस पर उन्होंने मौके से ही उन्हें मैसेज कर यह संदेश दे दिया है कि अगर उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण चालू नहीं किया जाता तो वे आगामी सोमवार को नगर निगम परिसर पर निगम आयुक्त कार्यालय के सामने पहुंचकर आत्मदाह कर लेंगे।
हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇