Translate

शनिवार, 9 मार्च 2024

MP में कांग्रेस को तगड़ा झटका!!.....इन दिग्गज नेताओं ने छोड़ा दामन... बीजेपी में शामिल।


//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल।
भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सरकार में वह कई मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. और लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे। सुरेश पचौरी ने 1972 में एक कांग्रेस युवा कार्य करता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने वह 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए एक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा कार्मिक सार्वजनिक शिकायत और पेंशन संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे।
इसके साथ ही सुरेश पचौरी के अलावा संजय शुक्ला, विशाल पटेल, संजय शर्मा सहित एक दर्जन से भी अधिक नेता कुछ ही देर में भाजपा में शामिल हो गए है। ऐसी खबर है कि लगभग 15 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं।