हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पति ने 5 माह की गर्भवती पत्नी की 5 साल की मासूम बच्ची के सामने ही चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के तीन बच्चे हैं। बच्चों के बयान के आधार पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित सहयोग नगर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लगातार आरोपी गुमराह करता रहा। पहले उसने पुलिस को बताया कि चाकू के ऊपर उसकी पत्नी गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन जब 5 साल की मासूम बच्ची से पुलिस ने पूछा मां को चाकू कैसे लगा, तब बच्ची ने बिना डरे कह दिया कि पिता ने मां के पेट में चाकू मार दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।