Translate

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही!!....02 CMO समेत 01 जनपद CEO को नोटिस जारी....छतरपुर का मामला।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 में 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप अंतर्गत जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए आदेशित किया गया था। 


स्वीप अंतर्गत गतिविधियों के आयोजन में रूचि नहीं लेने और लापरवाही बरतने पर नगरीय निकाय नौगांव सीएमओ श्रीमती नीतू सिंह, हरपालपुर सीएमओ पी.एस. खेंगर और जनपद सीईओ बिजावर श्रीमती अंजना नागर को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 


जारी नोटिस में स्पष्टीकरण 3 दिवस के अन्दर आवश्यक साक्ष्य सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।