Translate

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

कांग्रेस को फिर झटका!!...बुंदेलखंड के इस नेता ने छोड़ा साथ....कांग्रेस को बताया डूबता जहाज।

 हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। बुंदेलखंड के कांग्रेस नेता, छतरपुर जिले की  बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के आइकॉन शक्ति राजा बुंदेला सूर्यांचल गढ़ी घुवारा, अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।


उल्लेखनीय है कि शक्ति राजा बुंदेला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होकर शक्ति राजा बुंदेला ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि मैं जनता के साथ हूं और रहूंगा, क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा ही विकास का विकल्प है।


बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता शक्ति राजा बुंदेला के पिताजी शिव प्रताप सिंह बुंदेला 10 वर्ष तक जनपद पंचायत बड़ामलहरा के अध्यक्ष रहे, इसके साथ ही उनके परिजन राणा शंकर बुंदेला नगर परिषद घुवारा के अध्यक्ष रहे।