Translate

गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

06 सीटों पर मतदान कल!!.... 1.11 करोड़ वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग....सबसे ज्यादा मतदाता सीधी व खजुराहो सीट पर।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//अंजली मिश्रा//

नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार गत बुधवार को शाम 6 बजे से थम गया है। इन लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल शुक्रवार को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इन लोकसभा सीटों के एक करोड़ 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे ज्यादा 20 लाख वोटर सीधी और 19 लाख 94 हजार खजुराहो में है। इन लोकसभा सीटों पर जिला निर्वाचन कार्यालयों से मतदान सामग्री लेकर मतदान दल आज गुरुवार को रवाना होंगे। 


उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि मतदान करने के लिए मतदाताओं को लंबी लाइनों में कतई इंतजार न करना पड़े।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान सुबह 7 से शुरू होगा, मॉकपोल की प्रक्रिया सुबह साढ़े पांच बजे से प्रारंभ होगी।