हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक एसआई के द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक नाश्ते वाले से तुकोगंज थाने के एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल ने एक लाख रुपए मांगे। जब दुकानदार ने पैसा देने से इनकार किया तो उसके साथ थाने में बरबरता की गई। जांच के बाद डीसीपी ने एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।
फरियादी जय जोशी ने बताया कि उसकी पलासिया में नाश्ता की दुकान है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 बजे दुकान के सामने थाने की गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से एसआई उतरे और मुझसे कहा कि तू पांच लाख रुपए महीना कमाता है, मुझे एक लाख रुपए चाहिए। पैसे नहीं दिए तो दुकान में ताला लगवा दूंगा। इसके बाद आसपास के दुकानदारों को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ देर बाद मुझे छोड़कर शेष को हिदायत देकर रवाना कर दिया। मुझे थाने लाए और कपड़े उतारकर लाठी से जमकर पीटा। पैर, हाथ, पीठ में चोट लगी।
थाने लाने की जानकारी मेरे दोस्तों को लगी तो वे थाने पहुंचे और जैसे-तैसे छुड़ाकर अस्पताल ले गए। फरियादी ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, फरियादी और अन्य दुकानदारों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद एसआई को लाइन अटैच कर दिया है।