हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिलान्तर्गत देवेंद्र नगर थाना में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर पाण्डेय को लोकायुक्त टीम ने 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमकेश पटेल द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सागर को आवेदन प्रस्तुत किया था कि भागवत पटेल द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में आपसी विवाद की रिपोर्ट हुई थी जिसमें अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चालान पेश करने के एवज में एएसआई चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन उपरांत लोकायुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। एएसआई ने 2000 रुपए पहले ही ले लिए थे।
इसके बाद गत 24 अप्रैल को 6000 रुपाए की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त की टीम ने फरियादी इंद्रपाल पटेल के घर में एएसआई चंद्रशेखर पाण्डेय को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।