हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
//पूजा राय//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया से पूर्व ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने मैदान छोड़ दिया है।
उन्होंने सोमवार को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। कलेक्टर कार्यालय में नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
इसके साथ ही मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।
