Translate

बुधवार, 10 अप्रैल 2024

मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या हेतु चौकों की पर्याप्त व्यवस्था

//रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा//

कुंडलपुर।  दमोह जिले के सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैनतीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव आयोजित किया गया है। कुंडलपुर की पावन धरा पर संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के शिष्यों मुनि आर्यिका संघों का निरंतर आगमन हो रहा है ।कुंडलपुर में विराजित मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या हेतु लगभग 250 चौके लगाए जा रहे हैं। जिनमें मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या संपन्न हो रही है चका व्यवस्था में संलग्न चौका प्रभारी गिरीश नायक अपनी टीम के साथ रात दिन चौका आवंटन व्यवस्था देख रहे हैं।

इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आहार वाटिका एवं व्ही आई पी कॉटेज मिलाकर 225चौके आवंटित किए जा चुके हैं।इसके अलावा धर्मशाला में भी चौके आवंटित हुए हैं ।करीब 400 साधुओं के लिए 400चौकों की व्यवस्था जुटाई जा रही है।

 चौका में चौके का सामान बर्तन ,कुएं का जल, दूध आदि उपलब्ध कराया जा रहा है ।दूध की आपूर्ति में अरविंद अथाई वाले निरंतर सेवारत हैं।

प्रभारी गिरीश नायक, विद्युत चौधरी ,संजय दिगंबर, अरविंद अथाई वाले,नेमचंद डायमंड ,जवाहर जैन ,बाहुबली हटा ,तरुण हटा ,संतोष मास्साब, विकास केवीएस चौका व्यवस्था में तत्परता से जुटे हुए हैं । जय कुमार जैन जलज ने बताया मुनि आर्यिका संघ जब आहार चर्या हेतु निकलते हैं तब कुंडलपुर में अनुपम दृश्य उपस्थित होता है। पूरा क्षेत्र हे स्वामी नमोस्तु नमोस्तु--, हे माता जी वंदामि वंदामि-- की ध्वनि से गुंजायमान हो जाता है। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने चौका में पड़गाहन के लिए खड़े होते हैं। हाथों में कलश ,नारियल, फल, द्रव्य सामग्री लेकर नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन करते हैं और आहारचर्या कराकर अपने भाग्य को सराहते पुण्यार्जन कर रहे हैं।