//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट में शुक्रवार 26 अप्रैल मतदान होना है। और इस लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीरेन्द्र खटीक से सीधा होने वाला है।
मतदाताओं के मिले रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वीरेन्द्र खटीक और कांग्रेस के पंकज अहिरवार के बीच कांटे की टक्कर है ओर दोनों ही प्रत्याशी क्षेत्र में काफी मेहनत करते रहे। मतदाताओं का कहना है कि सांसद वीरेन्द्र खटीक ने क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया। परंतु मोदी के नाम पर लोग उन्हें वोट दे रहे हैं।
वहीं पंकज अहिरवार के समर्थन में मतदाताओं का कहना है कि नया चेहरा कांग्रेस पार्टी ने मैदान में उतारा है इसलिए लोगों का रुझान कम दिखाई दे रहा है फिलहाल कांग्रेस पार्टी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होना है और आज टीकमगढ़ लोकसभा सीट के लिए लोगबाग अपना मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे।