//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। युवाओं को बहला-फुसलाकर इंदौर के क्लब, पब और होटलों में ले जाकर सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह नागझिरी थाना पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने पांच युवतियों सहित 08 लोगों को गिरफ्तार किया है। उज्जैन के नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि हरदा की एक युवती फिलहाल इंदौर के भागीरथपुरा में रहती है। उसे काम का झांसा देकर भागीरथपुरा इंदौर निवासी गौरव भारती, अमन पवार और गोविंद पालीवाल द्वारा पहली बार इंदौर से उज्जैन लाया गया।यहां उसे गलत काम करने के लिए प्रताड़ित किया।
युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में युवती के कपड़े तक फट गए। कपड़े दिलाने के लिए उसे लेकर गए तो किसी तरह युवती उनके चंगुल से निकलकर बुधवार को नागझिरी थाने पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य सरगना गौरव भारती, अमन पवार और गोविंद पालीवाल के साथ 05 युवतियों को गिरफ्तार किया।