Translate

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

दूल्हे ने की ऐसी मांग!!....शादी छोड़ दुल्हन पहुँची थाने।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

नेटवर्क सीहोर। मध्यप्रदेश के एक मजदूर पिता अजब सिंह सूर्यवंशी ने बेटी की शादी के लिए हैसियत से ज्यादा व्यवस्थाएं की। दूल्हे को दहेज में देने के लिए किस्तों में बाइक भी खरीदी। 

मंगलवार को विदिशा के मनोराचक गांव से बारात सीहोर के वंशकार मोहल्ले में आई। द्वारचार के समय दूल्हे को 21 हजार रुपए दिए तो वह भड़क गया और बोला कि 05 लाख रुपए और कार भी चाहिए। दुल्हन के पिता ने खूब मिन्नतें की, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन नहीं मानें। 


यह बात दुल्हन प्रिया को पता चली तो उसने बाहर आकर शादी से इनकार कर दिया। इस बीच यहां विवाद शुरू हो गया और मारपीट हो गई। इसमें 3 लोगों को चोटें भी आईं।


 रात करीब 12 बजे दुल्हन प्रिया सूर्यवंशी परिजन के साथ कोतवाली पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के पिता तखत सिंह, भाई नीलेश और मामा को हिरासत में ले लिया। पुलिस को आता देख दूल्हा वहां से फरार हो गया।

 दुल्हन ने कहा, नुकसान की करें भरपाई

दैनिक भास्कर की रपट के मुताबिक प्रिया ने बताया कि मेरे पिता मजदूरी करते हैं। पहले 5 लाख और कार देने की कोई बात नहीं हुई थी। अचानक यहां पर यह डिमांड की गई। मेरे पिता 5 लाख रुपए और कहां से देते। मेरा यही कहना है कि मेरे पिता ने इस शादी की तैयारी के लिए जो कुछ भी खर्च किया था, उसकी भरपाई दूल्हा पक्ष से कराई जाए।