Translate

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

अवैध पानी की टंकी मामले पर हाई कोर्ट का तलब!!...नगर निगम समेत कलेक्टर को थमाया नोटिस।


नेटवर्क जबलपुर। वक्फ कब्रिस्तान मंडी मदार टेकरी जबलपुर के स्वामित्व की वक्फ सम्पति जो कि खसरा नंबर 333/334, पटवारी हल्का नंबर 24/2, नंबर बंदोबस्त 601, ग्राम-गोहलपुर, जिला- जबलपुर जो कि राजस्व अभिलेखों सहित वक्फ रिकॉर्ड में वक्फ सम्पति कब्रिस्तान मदार टेकरी के नाम दर्ज है, जिसपर क्षेत्रीय पार्षद की अनुशंसा पर नगर निगम जबलपुर द्वारा अवैध रूप से वक्फ सम्पति पर 900 किलो लीटर क्षमता की ओवरहेड वॉटर टैंक का निर्माण किया जा रहा है जिसके विरुद्ध वक्फ कब्रिस्तान मंडी मदार टेकरी इंतेजामिया कमेटी जबलपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में निर्माणाधीन अवैध पानी टंकी निर्माण रोकने याचिका दायर की गई।


वक्फ कब्रिस्तान मंडी मदार टेकरी इंतेजामिया कमेटी के सचिव मोहम्मद इकरार फैज़ान ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वक्फ कब्रिस्तान में क्षेत्रीय पार्षद गुलाम हुसैन द्वारा 32 हरे भरे पेड़ो को बगैर अनुमति अवैध रूप से काटने और उसकी लकड़ी बेचने तथा उक्त निर्माण हेतु कई कब्रों को ध्वस्त करते बगैर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल की अनुमति के वक्फ कब्रिस्तान मंडी मदार टेकरी में अवैध पानी टंकी निर्माण प्रारंभ किए जाने से व्यथित होकर कमेटी द्वारा हाईकोर्ट में इसके विरुद्ध याचिका दायर की गई, जिसपर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनिन्दर सिंह भट्टी द्वारा नगर निगम जबलपुर सहित कलेक्टर जबलपुर, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल, डॉ. सनवर पटेल अध्यक्ष मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड और ठक्करग्राम वार्ड के क्षेत्रीय पार्षद गुलाम हुसैन को नोटिस जारी करते जवाब तलब किया गया है।