Translate

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

VIDEO:- रौब झाड़ते डॉक्टर साहब!!...तुम्हारा TI थर्ड क्लास ऑफिसर, जूते की नोक पर रखता हूं नौकरी....पढ़िए पूरी खबर।


नेटवर्क बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के एक सरकारी डॉक्टर की मनमानी और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

बुरहानपुर जिले में डॉक्टर की मनमानी और धमकी भरा वीडियो सामने आया है. अस्पताल में एमएलसी (मेडिको लीगल सर्टिफिकेट) करवाने पहुंचे पुलिसकर्मी से डॉक्टर ने कहा की वह नौकरी को जूते की नोक पर रखता है. वह शौकिया तौर पर नौकरी कर रहा है. साथ ही डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारा टीआई थर्ड क्लास ऑफिसर है. मैं सेकंड क्लास का ऑफिसर हूं. जहां शिकायत करना है. वहां कर सकते हो. डॉक्टर का यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।